Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 3 स्थाई वारंट भी किये गये तामील : चुराई हुई सैंट्रो कार एवं जूपीटर वाहन जप्त

Aditi News Team

Mon, Jul 13, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 3 स्थाई वारंट भी किये गये तामील

चुराई हुई सैंट्रो कार एवं जूपीटर वाहन जप्त

थाना लार्डगंज में दिनांक 12-7-26 को संजय राहुल जैन उम्र 54 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 12-7-26 की रात 4-30 बजे रानीताल धोबीघाट की ओर से आगा चौक की ओर जा रहा था, उजारपुरवा मे अपनी सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 खडी कर बीयर लेने कलारी में गया था, चाबी कार में ही लगी थी। शराब दुकान से वापस आया तो देखा कि उसकी कार गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसकी सैंट्रो कार चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर 529/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जीेरो डिग्री के पास उक्त नम्बर की सैंटो कार में एक युवक दिखा है। सूचना पर तत्काल जीरो डिग्री के पास दबिश दी गयी जहॉ उक्त सैंट्रो कार खडी थी जिसमें बैठे युवक से नाम पता पूछने पर अपना नाम समीर डुमार उम्र 24 वर्ष निवासी उजारपुरवा हाल निवासी चांदमारी तलैया कांचघर घमापुर बताया जिससे कार के सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त कार को कालारी से पास से चोरी करना स्वीकार किया जिसे थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर गोराबाजार क्षेत्र से एक जूपिटर वाहन चोरी कर अपने उजारपुरवा स्थित घर में छिपाकर रखना बताया। आरोपी के कब्जे से चुराई हुई सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 तथा उजारपुरवा मे छिपाकर रखा जुपीटर वाहन जप्त किया गया । पतासाजी पर जूपीटर चोरी जाने पर थाना गोराबाजार में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 303(2)बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया।

इसी प्रकार समीर डुमार के थाना लार्डगंज में 3 स्थाई वारंट लंबित होना पाये गये। आरोपी समीर को थाना लार्डगंज के अपराध क्रमांक 529/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा लंबित 3 स्थाई वारंटो मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना लार्डगंज में 14 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका- शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुये चुराई हुई कार एवं जूपीटर वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक पंकज, शुभम, आदर्श की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें