Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

एसपी पंकज पांडे ने किया विसर्जन घाटों का मुआयना : एसपी ने दिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश

Kamar Rana Aditi News

Fri, Oct 3, 2025

एसपी ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण

देवरी----रायसेन जिले में नवरात्रि विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में रायसेन एसपी पंकज पांडे ने नगर देवरी के पास नर्मदा तट,टिमरावन,

शोकलपुर,पतई ,पर माता रानी के विसर्जन हेतु बनाए गए घाटों का मौका मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि विसर्जन के समय भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए, गोताखोरों और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती का कहना है कि नवरात्रि विसर्जन के लिए सभी घाटों पर पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के माता रानी का विसर्जन कर सकें।

इस मौके पर तहसील प्रभारी चंचल जैन थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदोरिया के साथ-साथ पुलिस एवं राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद था something...

Tags :

जरूरी खबरें