Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

आपसी समझौते सुलह से हुआ पारिवारिक मामलों का निराकरण : गाडरवारा स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

आपसी समझौते सुलह से हुआ पारिवारिक मामलों का निराकरण

गाडरवारा । शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश श्रीमान संतोषी वासनिक के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करना है। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें दीवानी वाद, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना के मामले, बैंक रिकवरी और चेक बाउंस के मामले शामिल हैं। जिसमें बैंक बिजली विभाग नगर पालिका ने अपने स्टाल लगाए जहा आपसी समझौते के आधार पर लंबित प्रकरणो का निपटारा किया गया।

लोक अदालत में बनी खंडपीठों द्वारा विभिन्न विभागों में चल रहे प्रकरणों का समझौते के साथ निराकरण किया नेशनल लोक अदालत के दौरान रखे गये प्रकरण 223 निराकृत प्रकरण - 221 राशि- 2480504014 लाभांवित व्यक्ति- 448, प्रिलिटिगेशन विद्युत प्रकरण-रखे गये प्रकरण- 120 निराकृत प्रकरण- 120 राशि- 940000 लाभांवित व्यक्ति- 120, प्रिलिटिगेशन बैंक प्रकरण-रखे गये प्रकरण- 5520 निराकृत प्रसंग- 12 राशि- 101600 लाभांवित व्यक्ति 12,

नगरपालिका प्रकरण-

रखे गये प्रकरण जल कर 300निराकृत प्रकरण- 250 राशि- 415000 लाभांवित व्यक्ति- 250,

रखे गये प्रकरण संपत्ति कर- 300 निराकृत प्रकरण - 248 राशि- 2566345 लाभांवित व्यक्ति- 248 रहे

वन विभाग द्वारा आपसी समझौता हुए लोगों को पौधे दिए गए ।

इनकी रही उपस्थिति

श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री राजेश कुमार तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री पंकज जायसवाल, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री राम प्रकाश अहिरवार, षष्ठम जिला न्यायाधीश,श्री अजय सिंह यादव, अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश,सुश्री कृतिका सिंह, जे०एम०एफ०सी० गाडरवारा, श्री विनय सोनी, अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1,श्री यश शर्मा, अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 कनिष्ठ खंड गाडरवारा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री दिनेश बुधौलिया, उपाध्यक्ष श्री गोपाल मेहरा सचिव श्री बसंत तपा,व अधिवक्ता गण एवं बैंक विद्युत विभाग नगर पालिका न्यायालय कर्मचारी स्टाप विधिक सेवा से पीएलबी उपस्थित रहे।

Tags :

नरसिंहपुर जिला न्यायालय

अपर जिला न्यायालय गाडरवारा

गाडरवारा तहसील न्यायालय

लोक अदालत गाडरवारा

जरूरी खबरें