Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

नरसिंहपुर में राधे झारिया के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग : नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

Aditi News Team

Tue, Nov 10, 2026

जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

राधे झारिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर। जिला भाजपा कार्यालय, गांधी चौक नरसिंहपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजों के प्रतिनिधियों ने राधे झारिया द्वारा कथित रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शासन-प्रशासन के अधिकारियों, विभिन्न समाजों के लोगों एवं ग्रामों के समाजसेवियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने एवं बम से उड़ाने की धमकियां देने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजों के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

संदीप राजपूत अदिति न्यूज, नरसिंहपुर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें