Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

गाडरवारा में माकपा की भूख हड़ताल शुरू : किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

Aditi News Team

Thu, Jul 16, 2026

गाडरवारा में माकपा की भूख हड़ताल शुरू

किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने, टोकन प्रणाली से परेशान करने, बिजली कटौती कर पर्याप्त वोल्टेज न मिलने, मूंग की 100प्रतिशत खरीदी न करने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है, इसके बावजूद सरकार के पास समाधान करने की कोई मंशा नहीं है।

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में 24घंटे की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है,नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील में 12बजे से 24घंटे की भूख हड़ताल शुरू हो गई है जो 17जुलाई 12बजे तक जारी रहेगी इसके उपरांत सभा कर राज्यपाल। के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

सभी किसान संगठनों से अपील

भूख हड़ताल को मध्य प्रदेश किसान सभा ने समर्थन दिया है, माकपा सभी किसान संगठनों से किसान हित देश हित में प्रदेशव्यापी हड़ताल को समर्थन देकर सफल बनाएं।

Tags :

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें