Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

अवैध हथियारों के नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। • 1 अवैध देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस जप्त।

Aditi News Team

Fri, Oct 3, 2025

अवैध हथियारों के नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

• अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

• 1 अवैध देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस जप्त।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खमरिया यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना तेन्दूखेडा पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की जाकर एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*आरोपी :* सुमित सिंह लोधी निवासी खमरिया, थाना तेन्दूखेडा।

*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 25 (1), (ए बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा, निरीक्षक सौरभ पटेल, सहा. उप निरीक्षक शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक नारायण, कर्मवार, संजय, बहादुर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

जरूरी खबरें