Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: कोरोना मरीजों के लिये प्राइवेट एंबुलेंस की दरें निर्धारित

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

नरसिंहपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवहन के लिये विभिन्‍न जिलों में प्राइवेट एम्‍बुलेंस वाहन के लिए पृथक- पृथक दरें प्रचलित हैं। संपूर्णं प्रदेश में कोविड- 19 के संक्रमित मरीजो के परिवहन की दरों को एक समान रखे जाने की आवश्‍यकता को दृष्टिगत रखते हुए राज्‍य शासन द्वारा एक आदेश जारी कर कोविड- 19 से सं‍क्रमित मरीजों के परिवहन के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की दरों का निर्धारण किया गया है।

   इस सिलसिले में जारी आदेश के मुताबिक एएलएस एंबुलेंस द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रथम 10 किमी के लिए 500 रूपये एवं तत्‍पश्‍चात 25 रूपये प्रति किमी और ग्रामीण क्षेत्र के लिये प्रथम 20 किमी हेतु 800 रूपये एवं तत्‍पश्‍चात 25 रूपये प्रति किमी की दर निर्धारित की गयी है।  बीएलएस एंबुलेंस द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रथम 10 किमी के लिये 250 रूपये एवं तत्‍पश्‍चात 20 रूपये प्रति किमी और  ग्रामीण क्षेत्र हेतु प्रथम 20 किमी के लिये 500 रूपये एवं तत्‍पश्‍चात 20 रूपये प्रति किमी की दरें निर्धारित की गयी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें