: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं एसपी ने किया गाडरवारा में संयुक्त रूप से भ्रमण
Wed, Jun 2, 2021
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश और पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने बुधवार को गाडरवारा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गाडरवारा में 5 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर 10 हजार रूपये व शेष 4 दुकानें सील की गई। भ्रमण के दौरान राधास्वामी कपड़ा शोरूम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गाडरवारा में अनलॉक व्यवस्था का अवलोकन भी किया।
भ्रमण के दौरान एसडीएम प्रमोद सेनगुप्ता, एसडीओपी ओपी त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश मरावी, थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल, सीएमओ एपीएस गहरवार, राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला मौजूद था।
: गाडरवारा,संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर वापिस लोटे स्वास्थ्य कर्मी
Sun, May 30, 2021
गाडरवारा। संविदा स्वास्थ्य कमर्चारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व क्षेत्र के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल बीती रात सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मिले आश्वासन के बाद खत्म हो गई । शुक्रवार से ही समस्त स्वास्थ्य कर्मी काम पर वापिस लौट आये। उल्लेखनीय है की संविदा स्वास्थ कर्मिंयो के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाये बिगड़ गई थी , टीकाकरण कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हो गए थे । अब सभी के हड़ताल से लौटने पर बिगड़ी स्वास्घ्य व्यवस्थाएं पटरी पर आने लगी है। हड़ताल से लौटे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की हम लोग हमारे प्रदेश संघ को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 15 जून तक मांगे माने जाने के आश्वासन के बाद ही हड़ताल से काम पर लोटे है। अनिश्चित हड़ताल से हड़ताल से काम पर लौटने वालो में साईंखेड़ा ब्लॉक अतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से स्टाफ नर्स किरण कोरी, अरुणा बर्वे, दुर्गा पंचतिलक, छवि बघेल,पुष्पांजलि कुशवाहा, प्रीति डेहरिया, एएनएम सीमा मेहरा, प्रतिभा साहु, सरोज प्रजापति, वर्षा पवार, नीमा मेहरा, नीतू शर्मा, दीप्ति पंथी, डीईओ गिरीश मेहरा, ज्योति आरसे, फार्मिस्ट मनीष यादव, एसएसटी प्रीति सिओते आदि शामिल है।
: दतिया,उपचार के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी: डॉ. मिश्रा
Sun, May 30, 2021
जिला चिकित्सालय को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए समर्पित,पुलिस लाइन में कोविड-केअर सेंटर का किया शुभारंभ
दतिया में उपचार के संसाधनों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय दतिया में पोर्टेबल वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित करते हुए यह बात कही। डॉ. मिश्रा ने शनिवार को पुलिस लाइन में सर्व सुविधा युक्त आठ बिस्तरीय कोविड-केअर सेन्टर का भी शुभारंभ किया।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में दो पोर्टेवेल वेंटीलेटर एवं 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित किए। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू वार्ड में पोर्टेवल वेंटीलेटर एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से मरीजों के उपचार में और अधिक आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में भी सर्व सुविधा युक्त कोविड-केअर सेन्टर प्रारंभ हो जाने से पुलिस कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी बेहतर तरीके से उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
दो कृषकों के परिजनों को सहायता राशि की प्रदान
डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जीवन कृषि कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 2 कृषकों की कृषि कार्य करते हुए असामयिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। डॉ. मिश्रा ने योजना अंतर्गत बुधेरा निवासी स्व. गिरवर सिंह लोधी की पत्नी श्रीमती अंगूरी लोधी और महाराजपुर के स्व.रामहजूर पाल की पत्नी श्रीमती फूलवती को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।