: नरसिंहपुर व गाडरवारा में कलेक्टर द्वारा ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण
Thu, Dec 2, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने एसपी श्री विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ऑक्सीजन संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर नरसिंहपुर में सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, गाडरवारा में एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख मौजूद थी।
जिला अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण
कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला अस्पताल में आईसीयू- गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखीं। उन्होंने निर्देश दिये कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी व्यवस्थायें चाकचौबंद रहें।
: मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के सलकनपुर से प्रारंभ किया मास्क लगवाने का जन जागरूकता अभियान
Wed, Dec 1, 2021
सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों में आम जनता को फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग का जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य नगरों और कस्बों में भी अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में फेस मास्क वितरित किवैक्सीन के दोनों डोज लगवाएँए और अपने हाथों से उन लोगों को लगाए, जो इसका उपयोग नहीं कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध भी किया।
वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवायें, तभी हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोक पाने में पूरी तरह सफल होंगे।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर द्वारा रेडक्रास हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण
Tue, Nov 30, 2021
नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला अस्पताल के समीप स्थित रेडक्रास हॉस्पिटल भवन का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां साफ- सफाई और पुताई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी की नरसिंहपुर शाखा के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बेहतर सेटअप तैयार करें। कोरोना संक्रमण काल के दौरान दान दाताओं द्वारा दिये गये आवश्यक मेडिकल उपकरणों एवं सामग्री का उपयोग भी सुनिश्चित किया जाये।
कलेक्टर ने रेडक्रास हॉस्पिटल भवन में विकासात्मक विकलांग संसाधन केन्द्र- डीडीआरसी का संचालन शुरू कराने और मशीनों को इंस्टाल कराने के निर्देश दिये। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी को डीडीआरसी से संबंधित सेवाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश मौके पर दिये। कलेक्टर ने किराये पर संचालित हो रहीं रेडक्रास की दुकानों के किराये को समय पर जमा कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राजेश शाह, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।