: एसडीम ने खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड किया गया
Mon, Dec 5, 2022
एसडीएम बैरसिया ने फूड विभाग को सैंपल जांच के निर्देश दिएबैरसिया के भेसोंदा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ छात्र बीमार पड़ने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया IAS ने एसडीएम श्री आदित्य जैन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे और तुरंत वस्तुस्थिति से अवगत कराने के संबंध में कहा था।एसडीएम श्री आदित्य जैन तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी भी पहुंचे। उन्होंने स्कूल का निरिक्षण किया और फूड विभाग से खाने के सैंपल लेकर जांच में भेजने को कहा। इसके साथ ही खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही नये समूह को खाना बनाने के कार्य देने के निर्देश भी दिए गए ।एसडीएम श्री जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि स्कूल के जो भी शिक्षक दोषी है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
: Infected Zone, Surveillance Zone तथा Free Zone
Mon, Dec 5, 2022
ग्राम पंचायत फुटेर चक-1 में सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप पशुओं में संक्रामक और संक्रामक रोगों का निवारण और नियंत्रण हेतु टास्क फोर्स समिति गठित
----
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेशानुसार रोग उदभेद की सूचना तथा राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान को प्रेषित नमूनों में ग्राम पंचायत फुटेर चक-1 अनुभाग बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ अंतर्गत सूकर पालकों के सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप पशुओं में संक्रामक और संक्रामक रोगों का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 तथा अफ्रीकी स्वाइन बुखार के नियंत्रण, रोकथाम और उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना निहित प्रावधानों के तहत ग्राम फुटेर चक-1 के सूकर पालकों के आश्रय स्थलों को रोग उद्भेद का इपिक सेंटर करते हुये फुटेर चक-1 ग्राम के एक किलोमीटर परिधि को इन्फेक्टेड जोन घोषित किया गया है। साथ ही उपरोक्त को इन्फेक्टेड जोन के आसपास 9 किलोमीटर की परिधि को सरव्हीलेंस जोन Surveillance Zone घोषित किया गया है। उपरोक्त क्षेत्रों के अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों को फ्री जोन Free Zone घोषित किया गया है।
Infected Zone, Surveillance Zone तथा Free Zone हेतु अफ्रीकी स्वाइन बुखार के नियंत्रण, रोकथाम और उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के अनुसार टास्क फोर्स गठित की गई है। उपरोक्त समस्त टाक्स फोर्स के सदस्य अफ्रीकी स्वाइन बुखार के नियंत्रण, रोकथाम और उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के अनुरूप रोग के निवारण तथा नियंत्रण हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही के लिये उत्तरदायी होंगे तथा कृत कार्यवाही की रिपोर्ट उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला टीकमगढ़ के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
: कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा बने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नागरिक
Fri, Dec 2, 2022
10 हाथियों को इसी माह लाने पर विचार
कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा बने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नागरिक
10 हाथियों को इसी माह लाने पर विचारकृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा अब हमेशा के लिये सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के संभ्रांत नागरिक बन गये हैं। अपने गृह राज्य कर्नाटक से विदा लेकर अब कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा हाथी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के निवासी बन गये हैं। कृष्णा, गजा, पूजा एवं मरीशा हाथियों ने बंधीपुर टाईगर रिजर्व कर्नाटक से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आज शुक्रवार को प्रवेश कर लिया।प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री जे.एस.चौहान ने बताया कि प्रदेश में स्थित टाइगर रिजर्वों में वन्य-प्राणी प्रबंधन में हाथियों की आवश्यकता को देखते हुए हाथी लाने की योजना लगभग एक वर्ष पूर्व बनाई गई थी ।संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में बनाई गई समिति ने कर्नाटक के विभिन्न हाथी केम्पों का निरीक्षण कर 14 हाथियों का चयन किया। इन हाथियों को मध्यप्रदेश लाने के लिये भारत सरकार, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश शासन से आवश्यक स्वीकृति ली गई ।एक दल इन हाथियों को लाने के लिए दिनांक 23 नवम्बर 2022 को रवाना हुआ। इस दल द्वारा मार्गों पर हाथियों को रूकने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये स्थलों का चयन एवं स्थानीय वन अधिकारियों के साथ व्यवस्थित तैयारियाँ की। परिवहन दल में लगभग 22 सदस्य रहे जिनमें क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक, सतपुड़ा एवं पन्ना टाइगर रिजर्व से परिवहन प्रारंभ किया गया । लगभग 1600 कि.मी. की दूरी तय की गई।परिवहन दल में वन्य-प्राणी चिकित्सक और अन्य सहयोगी अमला भी साथ रहा। यह दल कर्नाटक के बाद आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र होते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचा है। यहाँ वन विभाग एवं पुलिस बल द्वारा इस दल को विशेष सहयोग एवं सुरक्षा दी गई। इन हाथियों में दो नर एवं दो मादा हाथी है। नर हाथियों के नाम कृष्णा, गजा और मादा हाथियों के नाम पूजा एवं मरीशा है। इनके साथ कर्नाटक से महावत आए हैं जो कुछ दिन सतपुड़ा में ही रहकर इनके व्यवहार से सतपुड़ा के महावत को परिचित कराएंगे। इन हाथियों को सतपुड़ा के महावत द्वारा संपूर्ण प्रशिक्षित किया जाएगा। बाद में इन्हें वन्य-प्राणी संरक्षण में उपयोग किया जाएगा। सभी हाथी सकुशल हैं और अभी विश्राम पर हैं। शेष 10 हाथियों को इसी माह में दो चरण में लाने पर विचार किया जा रहा है।