: गाडरवारा, रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा ने किया, दंत परीक्षण कैंप का आयोजन
Fri, Jul 14, 2023
रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा ने किया, दंत परीक्षण कैंप का आयोजनगाडरवारा! रोटी क्लब आफ गाडरवारा द्वारा गोदित गंज प्राथमिक शाला एवं टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए नि:शुल्क दंत परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया! जिसमें लगभग 200 बच्चों का परीक्षण कर दवा एवं ब्रश पेस्ट किट प्रदान की गई! कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम टाउन प्राथमिक शाला में मां वीणा वाणी जी के छायाचित्र एवं भगवान धनवंतरी जी के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई! रोटरी क्लब के माध्यम से दोनों स्कूलों के सभी बच्चों को ब्रश-बेस्ट किट एवं रोटे.डॉ. यागेश तिवारी जी के माध्यम से दोनों स्कूलों के बच्चों का परीक्षण करके उन्हें दवा एवं जिनकी आगे की दवाइयों के लिए ! उन्हें चिन्हित करके डिस्पेंसरी में नि:शुल्क सुविधाएं दी जाएंगी!
रोटे.डॉ. श्रीयागेश जी ने रोटरी क्लब के माध्यम कहां एवं शिविर में अपनी सेवाएं दी ,एवं बच्चों को दांत साफ व स्वस्थ कैसे रखें !जानकारी प्रदान की व बच्चों को रोज ब्रश करने से दांत कितने स्वस्थ रहते हैं बच्चों को बताया!
रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर श्री मिनेंद्र डागा ने कहा स्वास्थ्य हमारे रोटरी क्लब का मेन आधार है ,और दांतो को कैसे साफ रखा जाए इसके लिए विस्तृत रूप में डॉ. यागेश जी के
माध्यम से बताया गया!
रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील वास्तव ने कहा हमारी गोदित शालाओं में शिविर के माध्यम से लगभग 200 से अधिक बच्चों को सेवाएं दी गई!
रोटे. सचिव श्री साहू ने बताया कि हमारे क्लब के माध्यम से बच्चों को ब्रश पेस्ट किट दी गई !और बच्चों को चिन्हित किया गया! आगे के उपचार के लिए! कोषाध्यक्ष श्री मनोज बसा जी ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे क्लब के माध्यम से होते रहते हैं! और छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बच्चों के प्रति जागरूक किया जा सकता है !बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हमारे प्रयास होते रहेंगे!
रोटरी क्लब के पूर्व सचिव मनीष जयसवाल जी ने कहा आज बड़ा शुभ दिन है ,जो हम आज के दिन शिविर के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके उन्हें उत्साहित किया गया!
गंज प्राथमिक शाला प्रधान पाठक जी ने कहा रोटरी क्लब हमेशा हमारी शाला में कार्यक्रम करते रहते हैं आज इन्होंने बच्चों के लिए दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया एवं बच्चों को दवा व ब्रश बेस्ट किट देखकर उत्साहित किया !हम रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हैं।
रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी श्री नीलेश साहू ने सभी का स्वागत किया! और बच्चों को रोज सुबह व रात को ब्रश करने के फायदे बतलाए! व उन्होंने बताया कि आज रोटरी के प्रोग्राम में बच्चों को ब्रश-पेस्ट किट देकर कैसे उन्हें उत्साहित किया गया !एवं लगभग 200 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवा वितरण की गई! व आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया गया!इस अवसर पर रोटरी क्लब से रोटेरियन अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव, सचिव सुरेंद्र साहू ,कोषाध्यक्ष मनोज बसा ,पूर्व अध्यक्ष अशोक राजपूत जी पूर्व असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.श्री उमाशंकर जी दुबे पूर्व सचिव मनीष जयसवाल, मीडिया प्रभारी नीलेश साहू स्कूल स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे!
: गाडरवारा,रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आज दंत परीक्षण कैंप
Thu, Jul 13, 2023
गाडरवारा, रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा आयोजित आज दंत परीक्षण कैंपगाडरवारा! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा गोदीत गंज प्राथमिक शाला एवं टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए आज नि:शुल्क दंत परीक्षण कैंप का आयोजन दिनांक 14/07/ 2023 को समय सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक टाउन स्कूल में एवं 12:30 बजे से 2:00 बजे तक गंज प्राथमिक शाला में किया जा रहा है। जिसमें दोनों स्कूल के सभी बच्चों को नि:शुल्क ब्रश,पेस्ट किट एवं परीक्षण उपरांत दवाएं दी जाएंगी! एवं उन्हें दांतो से संबंधित बीमारियों के बारे में एवं दांतो को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है बताया जाएगा। जिसमें दोनों स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के मार्गदर्शन में रोटेरियन डॉक्टर श्री यागेश तिवारी व उनकी टीम द्वारा नेतृत्व किया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा ने सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में स्कूल पहुंचाने का प्रयास करें ।
: मप्र की महिला जूनियर हॉकी टीम सम्मानित
Wed, Jul 12, 2023
मप्र की महिला जूनियर हॉकी टीम सम्मानित
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने प्रशस्ति-पत्र के साथ प्रदान की 11.80 लाख की प्रोत्साहन राशि
मप्र की जूनियर महिला हॉकी टीम को राष्ट्रीय चेंपियनशिप जीतने का पुरस्कार मिल गया है। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने टीम को प्रशस्ति-पत्र और 11 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। टीम की सभी 18 खिलाड़ियों को 50-50 हजार, मुख्य कोच को एक लाख, दो सहायक कोच को 50-50 हजार तथा चार सपोर्ट स्टाफ को 20-20 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है अपने उम्दा खेल और प्रशिक्षकों की बेहतरीन खेल रणनीति से प्रदेश की पुरूष और महिला टीम ने हॉकी जूनियर नेशनल ट्रॉफी पर अपना क़ब्ज़ा जमाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान उन्हें और कड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है।मप्र की महिला हॉकी टीम 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चेंपियनशिप के फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी थी। मप्र की टीम ने पूल-ई में अपने पहले मैच में पुडुचेरी को 25-0 से, जम्मू-कश्मीर को 21-0 से और क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को 7-1 से, सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 9-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया था।मप्र टीम इस प्रकार हैयोगिता वर्मा, निरूपमा देवी, प्रियंका यादव, आश्रिता ठाकुर, रितयाना साहू, भूमिक्षा साहू, याशिका भदौरिया, सोनिया कुमरे, ज्योति सिंह, लवदीप कौर, गुरमैल कौर, परिणिती कौर, सोनिया देवी, सोनम, कार्तिका कश्यप, रितिका विश्वकर्मा, सलीनी अली और विशाखा लिखितकर। मुख्य कोच परमजीत सिंह, सहायक कोच नेहा रावत और वंदना उइके। मैनेजर रैना यादव, फिजियोथेरेपिस्ट उमेश कुमार, साइकोलॉजिस्ट भावना चौहान और स्ट्रेंग्थं एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट विजय विग्नेश।पुरुष टीम को भी किया था सम्मानितमप्र की पुरूष जूनियर हॉकी टीम को भी इसी तरह प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया था। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को पुरूष हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं ओलंपियन श्री समीर दाद पूरी टीम के सभी सदस्यों से मुलाकात कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी।