: नरसिंहपुर, एक अक्टूबर से 5 दिवसीय वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Wed, Sep 27, 2023
एक अक्टूबर से 5 दिवसीय वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर।
मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के निर्देशानुसार अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, मिशन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों जिनकी आयु (60 वर्ष के अधिक है) के लिए पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजन किया जायेगा।
वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर में अस्थि रोग से संबंधित उपचार हेतु एक अक्टूबर को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू, मेडिसिन डॉ. हिमांशु पठारिया, सर्जरी डॉ. इति चांदोरकर, ईएनटी डॉ. उपेन्द्र सिंघई, डेंटल डॉ. शुभम ताम्रकार, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार डेहरिया, फिजियो थेरेपी सुश्री आरती शर्मा, 3 अक्टूबर को अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीसी चौरसिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू, मेडिसिन डॉ. हिमांशु पठारिया, सर्जरी डॉ. इति चांदोरकर, ईएनटी डॉ. उपेन्द्र सिंघई, डेंटल डॉ. अनुराग मोर्य, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार डेहरिया, फिजियो थेरेपी सुश्री आरती शर्मा, 4 अक्टूबर को अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणव सेन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू, मेडिसिन डॉ. हिमांशु पठारिया, सर्जरी डॉ. इति चांदोरकर, ईएनटी डॉ. उपेन्द्र सिंघई, डेंटल डॉ. अजय, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार डेहरिया, फिजियो थेरेपी सुश्री आरती शर्मा, 6 अक्टूबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू, मेडिसिन डॉ. हिमांशु पठारिया, सर्जरी डॉ. इति चांदोरकर, ईएनटी डॉ. उपेन्द्र सिंघई, डेंटल डॉ. संस्कृति राय, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार डेहरिया, फिजियो थेरेपी सुश्री आरती शर्मा और 10 अक्टूबर को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणव सेन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू, मेडिसिन डॉ. हिमांशु पठारिया, सर्जरी डॉ. इति चांदोरकर, ईएनटी डॉ. उपेन्द्र सिंघई, डेंटल डॉ. दिप्ती धुर्वे, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार डेहरिया, फिजियो थेरेपी सुश्री आरती शर्मा मौजूद रहेंगी। उक्त जानकारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर ने दी।
: सांईखेड़ा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए बांटी गई गोलियां हुआ प्रशिक्षण.
Wed, Sep 6, 2023
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए बांटी गई गोलियां हुआ प्रशिक्षण
सांईखेड़ा । विगत दिवस शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साईखेड़ा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए वच्चो को 12 सितंबर को गोलियां खिलानी है उसके लिए साई खेड़ा में शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण रखा गया प्रशिक्षण में बीपीएम नरेंद्र विश्वकर्मा ने शिक्षकों को बच्चों को गोली देने के तरीके को विधिवत समझाया साथ विकासखन्ड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण जी भी उपस्थित रहे उन्होंने शिक्षकों से कहा यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है सभी बच्चों को एडमेन्डा जोल की गोलियां जरूर खिलाएं इस मोके गोपाल राजपूत, शिक्षक सुरेन्द्र पटैल ,सिराज अहमद सिद्दगी , अरविंद राजपूत, प्रीतम रूसिया, शील मेहरा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाऐ उपस्थित रहे ।
: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित
Fri, Aug 25, 2023
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजितनरसिंहपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 12 सितंबर एवं मापअप दिवस 15 सितम्बर 2023 के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि औषधि एवं सामग्री का वितरण समस्त उप व जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं, ग्राम आरोग्य केन्द्रों, शासकीय शालाओं तथा आंगनवाडी केन्द्रों तक किया जायेगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण सीएमएचओ डॉ. प्रदीप धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. एआर मरावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. जीपी भनारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भारती चौरसिया, एनआई एवं क्षेत्रीय सलाहकार श्री योगेश शर्मा, एविडेंस एक्शन जबलुपर संभाग श्री दुर्गा प्रसाद कटरे द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं मदरसों के माध्यम से एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशन के लिए एलबेन्डाजोल की गोली एक साथ और एक ही समय पर खिलाई जायेगी। इसके साथ ही समस्त विभागों को उक्त गतिविधियों की फोटो/ सेल्फी व्हाट्सअप नम्बर और गूगल लिंक पर अपलोड करने के बारे में बताया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी ने इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करने के लिए जिले की समस्त स्कूलों में प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रगान के बाद बच्चों से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति के लिए जागरूकता लाने के लिए कहा। साथ ही सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में बच्चों की डायरी के माध्यम से उनके माता- पिता को सूचित करने के निर्देश दिये। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीपी भनारिया एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा ने जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेट के दौरान सभी 20 से 49 वर्ष तक की प्रजनन वर्ग की महिलाओं एवं 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों के घर- घर जाकर व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितम्बर 2023 को 1 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलवेन्डाजोल 400 एमजी की आधी गोली चूरा करके तथा 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चूरा करके एवं 3 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को चबाकर पानी के साथ खिलाई जायेगी। सभी बच्चों को एक गोली शालाओं/ आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में खिलाई जायेगी। छूटे हुये बच्चों को 15 सितम्बर 2023 में आयोजित मॉपअप दिवस पर कृमिनाशन की गोली खिलाने के लिए निर्देशित किया गया।