: सीहोर,प्रत्येक गांव में होगा प्रसव
Thu, Nov 26, 2020
सीहोर।सिविल सर्जन से मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन की अभिनव योजना जनहितकारी योजनाओं में शामिल मातृत्व कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक गांव में प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वहां पर पदस्थ सीएचओ एवं एएनएम को और बेहतर तरीके से तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए जिला चिकित्सालय में प्रथम बैच एसबीआई स्किलड बर्थ अटेंडेंस प्रशिक्षण 9 नवंबर से 25 नवंबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण अंतर्गत प्रसव की जटिलता है और सामान्य प्रसव को और बेहतर सुरक्षित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में एवं डॉक्टर सर्जन डॉक्टर आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में डॉ, सुजाता परमार डॉ रचना राजपूत, श्रीमती संजू लता भार्गव के तकनीकी मार्गदर्शन में आज संपन्न हुआ। जिसमें श्यामपुर विकासखंड के साथ चुनाव एवं एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया जिनको सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक रूप से लेकर रूम ऑपरेशन थिएटर न्यूबॉर्न केयर कॉल में प्रशिक्षण दिया गया। इसके खास बात यह रही कि प्रत्येक प्रश्न आरती को प्रशिक्षण के दौरान तीन तीन सामान्य प्रसव स्वतंत्र रूप से कराए गए।
: नरसिंहपुर कोविड-19 की रोकथाम के लिए "मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत कलेक्टर व कप्तान उतरे सड़कों पर
Wed, Nov 25, 2020
‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा नरसिंहपुर नगर में पैदल भ्रमण कर आमजनों को मास्क की अनिवार्यता के संबंध में किया गया जागरूक।
नरसिंहपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पैदल भ्रमण,
राजस्व एवं पुलिस अमला भी रहा साथ:-
जिले में चलाए जा रहे अभियान
‘‘मास्क ही वैकसीन है’’
के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा नरसिंहपुर नगर में आज दिनांक 25.11.2020 को पैदल भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ रहे। भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस और नगर पालिका का अमला भी साथ रहा नगर के सुभाष चैाक, इतवारा बाजार, सांकल तिराहा, सुनका तिराहा, मुशरान पार्क, जेल तिराहा, रेल्वे स्टेशन, एवं नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल भ्रमण किया गया।
Covid-19 के संक्रमण से बचाव हेतु आमजनों को किया गया जागरूक:-
Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रभावी तरीके से कार्यवाही करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेद प्रकाश द्वारा नरसिंहपुर नगर में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के अमले के साथ पैदल भ्रमण कर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु दुकानदारों और आम नागरिकों को समझाइश दी। समझाईस के दौरान लोगो को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सेनेटाइजर का उपयोग करना अत्यावश्यक सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया।
निर्देशों का पालन न करने वाले एवं बिना मास्क के घर बाहर निकलने पर की गयी चालानी कार्यवाही:-
‘‘
मास्क ही वैकसीन है’’
अभियान के तहत नगर में भ्रमण के दौरान Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जाने वाले उपयों के संबंध में आमजनों को जागरूक किए जाने के साथ-साथ बिना मास्क के घर से बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन करने पर 44 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 4200 रूपये जृर्माना वसूल किया गया है। भ्रमण के दौरान दुकानों भी चैकिंग करने पर दुकानदारों मास्क का उपयोग न करने पर उनके विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गयी है।
समझाईस के बाद भी मास्क का उपयोग न कर नियमों का उल्लंघन करने वालो को भेजा गया अस्थाई जेल:
-
नरसिंहपुर नगर में भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मास्क का उपयोग न करते हुए नियमों का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों को बार-बार समझाईस देने के बाद नियमों का उल्लंधन करते हुए मास्क का उपयोग नही करने वाले व्यक्तियों द्वारा चालान की राशि नही चुकाने पर 45 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया एवं उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
जरूरतमंदों को किए गए मास्क वितरित:-
आज दिनांक 25.11.2020 को नरसिंहपुर नगर में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा द्वारा लोगों को संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क की आवश्यकता को बताते हुये हमेशा मास्क का उपयोग करने की अपील की गयी साथ ही जरूरतमंदों को मास्क का वितरण कराया गया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में Covid-19 की संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है भ्रमण
:-
उल्लेखनीय है कि जिले में Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आमजनों में जागरूता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पैदल एवं वाहन के माध्यम से भ्रमण कर मास्क की अनिवार्यता एवं नियमों का पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।
: नरसिंहपुर,कोरोना की रोकथाम के लिए योग, परामर्श व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन<br>
Tue, Nov 24, 2020
नरसिंहपुर।कोरोना की रोकथाम के लिए योग, परामर्श और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया गया। तीन दिवसीय शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर का आयोजन 26 एवं 27 नवम्बर को भी प्रात: 8.30 बजे से 9.30 बजे तक स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया जायेगा। शिविर में लोगों को आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया।
इस मौके पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीसी आनंद, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि, राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी प्रीति दीदी, योग प्रशिक्षक श्री आशीष नेमा, डॉ. अंजीता वर्मा व श्री देवेन्द्र ढिमोले, श्री मुकेश नेमा, अन्य अधिकारीगण और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री ने किया।
योग प्रशिक्षक श्री आशीष नेमा ने सूक्ष्म आसनों, प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी, उदगीथ आदि का अभ्यास कराया और इनके फायदे बताये। ब्रम्हाकुमारी प्रीति दीदी ने म्यूजिक एक्सरसाईज कराई। उन्होंने मौन और राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। प्रीति दीदी ने कहा कि जो व्यक्ति शारीरिक, सामाजिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ है, वही वास्तव में स्वस्थ है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए सात्विक एवं ताजे भोजन, गहरी नींद, नियमित व्यायाम और ड्राईफ्रूट्स को जीवन शैली में शामिल करने पर जोर दिया।