: सीहोर,18 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त,<br>वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 129 है<br>
Wed, Dec 2, 2020
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पिछले पिछले 24 घंटे के दौरान 18 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर के वार्ड नंबर 9 चाण्क्यपुरी, वार्ड नंबर 2, मंडी, कृष्णा विहार, स्वामी नारायण मंदिर परिक्षेत्र, इंग्लिशपुरा से 6 व्यक्तियों, आष्टा के बजरंग कॉलोनी और डोडी से 8 व्यक्ति, बुदनी के वार्ड नंबर 8 एवं श्यामपुर के खण्डवा से 1-1 व्यक्ति, इछावर के पुराना बस स्टेण्ड से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में एक्टिव/संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 129 है। आज कुल 14 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। कुल रिकवर की संख्या 2207 है। 48 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। आज 406 सैम्पल लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 27 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 47, आष्टा से 83, इछावर से 58, श्यामपुर से 112 बुदनी से 69 सैम्पल लिए गए है।
आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है । सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 2384 है जिसमें से 48 की मृत्यु हो चुकी है 2207 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में एक्टिव/ पॉजीटिव की संख्या 129 है। आज 406 सैंपल जांच हेतु लिए गए। कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 45296 हैं जिनमें से 42435 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 216 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 234 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104 नंबर पर ई-परामर्श सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। ई-संजीवनी ओपीडी सेवा हेतु www.esanjeevaniopd.in पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टेट कार्यालय में भी जिला स्तरीय काल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562-226470 है तथा होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिस पर संस्थागत क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन व्यक्ति या उनके परिजन इमोशनल वेलनेस अथवा साईकोलाजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।(0 days ago)
: नरसिंहपुर,कोरोना समाचार 4 की रिपोर्ट पॉज़िटिव प्राप्त
Wed, Dec 2, 2020
नरसिंहपुर। आज दिनांक 2 दिसम्बर 2020 को 202 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 198 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई एवं 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव प्राप्त हुई । पॉज़िटिव पाये जाने वालों में ,60 वर्षीय पुरूष साईंखेड़ा निवासी,39 वर्षीय महिला बगलई बस्ती- गोटेगांव निवासी,60 वर्षीय महिला गांधी वार्ड गाडरवारा निवासी,35 वर्षीय पुरूष गांधी वार्ड गाडरवारा निवासी हैं।
: जबलपुर,मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही
Wed, Dec 2, 2020
जबलपुर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने आज मंगलवार को छापामार कार्यवाही कर चने में अखाद्य रंग की मिलावट करते पाये जाने पर बिलहरी स्थित संजय इंडस्ट्री की चना प्रोसेसिंग यूनिट को सील कर दिया है। खाद्य सुरक्षा प्रभारी एवं एसडीएम पाटन आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में चिक्की, लईया एवं अखाद्य रंग आदि के सात नमूने परीक्षण हेतु लिये गये हैं। इसके साथ ही अस्वच्छ कर स्थिति में इनका निर्माण करने पर संजय इंडस्ट्री का लायसेंस भी निलंबित कर दिया गया है तथा गोराबाजार थाने में इसके विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
एसडीएम पाटन आशीष पांडे के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने समीप ही स्थित राजू दासानी के नमकीन बनाने के कारखाने की भी आज आकस्मिक जांच की। इस दौरान इस प्रतिष्ठान द्वारा नमकीन बनाने में खराब एवं जला हुआ तेल का उपयोग करना पाया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर 10 टीन तेल का विनिष्टीकरण कराया गया एवं 50 किलो घटिया बेसन तथा एक्सपायरी डेट अंकित न होने पर 50 किलो आलू चिप्स को नष्ट कराया गया। श्री पांडे ने बताया कि बिना लायसेंस के नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थ बनाये जाने के कारण कारखाने को सील कर दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रभारी श्री पांडे के मुताबिक इन दो बड़ी कार्यवाहियों के अलावा आज बिलहरी एवं तिलहरी क्षेत्र में चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से 20 खाद्य पदार्थों के सेम्पल भी लिये गये। इसमें से दो में अखाद्य रंग का इस्तेमाल करते पाये जाने पर संबंधित दुकान संचालकों को नोटिस जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आज की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे भी मौजूद थे।
14 प्रतिष्ठानों से लिये गये सेम्पल- खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी एसडीएम पाटन आशीष पांडे के मुताबिक मिलावट से मुक्त अभियान के तहत जबलपुर जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान 14 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने परीक्षण हेतु लिये गये हैं। इनमें से डेली नीड्स सुहागी पर 3 लाख रुपए का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है। इस दौरान चार प्रतिष्ठानों से एक लाख 75 हजार रुपए का स्पॉट फाइन भी वसूला गया है, तथा दो प्रतिष्ठानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।