Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: होशंगाबाद में अनूठी पहल, स्व सहायता समूह की महिलाओं की कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध करवाया गया स्टाल

Aditi News Team

Wed, Dec 2, 2020

होशंगाबाद। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अहम भूमिका निभा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन -प्रशासन द्वारा निरंतर   बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  होशंगाबाद जिले में अनूठी पहल करते हुए कलेक्टर  होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में  स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्टाल उपलब्ध करवाया गया है।
    कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने बुधवार 2 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में  स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विक्रय स्टॉल का भ्रमण किया एवं समूह की महिलाओं से चर्चा कर, निर्मित उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में भी समूह के स्टाल लगाने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने जिला पंचायत सीईओ एवं जिला प्रबंधक आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़  करने हेतु बैंक लिंकेज बढ़ाए । स्कूल यूनिफार्म बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर समूह की महिलाओं को दें एवं इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जाए। समूह की महिलाओं को  मार्केट लिंकेज, नॉलेज लिंकेज और बैंक लिंकेज की जानकारी देते हुए लाभान्वित करने के प्रयास करें।
   ग्राम जासलपुर के सरस्वती स्व सहायता समूह एवं आजीविका स्टोर संचालन कर रही संगीता कटारे ने बताया की कलेक्टर परिसर  में आजीविका स्टोर लगाने से हमारे स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादो की अच्छी विक्री हो पा  रही है साथ ही हमारे उत्पादों को पहचान भी मिल रही है। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आजीविका मिशन जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्व सहायता समूहों के लोकल उत्पादो को आमजन द्वारा पसन्द किया जा रहा है,इन उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरन्तर प्रयास किए  जा रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें