Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर में आज जिला स्तरीय स्वरोजगार/ रोजगार मेला का आयोजन पीजी कॉलेज प्रात: 10 बजे से

Aditi News Team

Thu, Aug 24, 2023
आज जिला स्तरीय स्वरोजगार/ रोजगार मेला मेला का आयोजन गुरूवार 24 अगस्त को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में नरसिंहपुर,  राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वरोजगार/ रोजगार मेला का आयोजन आज गुरूवार 24 अगस्त को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं के ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया जायेगा। विभागों द्वारा स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।   मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ मेला स्थल पर उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही जिले के विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ता जिन्हें अपनी कंपनी/ शोरूम, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठित निजी संस्थानों के लिये कर्मचारियों की आवश्यकता है, वे भी अपना स्टाल मेला स्थल पर लगा सकते हैं। जिला स्तर पर बेरोजगार युवक/ युवतियों का चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें