Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा,सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान पर दें विशेष ध्यान-- देशमुख 

Aditi News Team

Sat, Jun 18, 2022
सूचनाओं के त्वरित सम्प्रेषण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान पर दें विशेष ध्यान-- देशमुख गाडरवारा। गत दिवस नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत नगरपालिका परिषद गाडरवारा की रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के निर्देशन में कम्युनिकेशन दल के सदस्यों की तहसील सभागार में ट्रेनिंग आयोजित की गई। कम्युनिकेशन टीम को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया गया । इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कम्युनिकेशन दल के सदस्यों को निर्देशित किया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया में तथा 1 दिन पूर्व से सूचनाओं का आदान प्रदान तेजी से हो और आवश्यक सूचनाएं संबंधित अधिकारी तक द्रुतगति से पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्रों से त्वरित सूचनाओं का व्यवस्थित संकलन करने के निर्देश भी दिए। उन्होने दल के सदस्यों से मतदान दल के बूथ केंद्र तक पहुँचने से लेकर सम्पूर्ण प्रक्रिया तक की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बैठक में मास्टर ट्रेनर राजेश गुप्ता ,एन पी साहू, अमित कोष्टी सहित कम्युनिकेशन दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें