Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

आगामी वेबिनार में भारतीय महाकाव्यों को एनिमेशन और VFX के माध्यम से जीवंत करने की रचनात्मक संभावनाओं पर होगी चर्चा

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

: गाडरवारा,सुशील शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरुस्कार हेतु चयनित

Aditi News Team

Thu, Sep 2, 2021

गाडरवारा। 1 सितंबर को लोक शिक्षण संचालनालय से संचालक के के द्विवेदी द्वारा एक आदेश जारी कर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरुस्कार 2021 के नामों की घोषणा की गई जिनमे नरसिंहपुर जिले से शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा से अंग्रेजी विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉक्टर सुशील शर्मा जी को चयनित किया गया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरुस्कार के रूप में श्री शर्मा को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान निधि के रूप में 25 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा का नाम राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान हेतु चयन किये जाने की खबर से सम्पूर्ण जिले के शिक्षक जगत में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उल्लेखनीय है की श्री शर्मा साहित्यकार भी है आप कई मंचो पर सम्मानित भी हो चुके है। श्री शर्मा के सम्मानित होने की खबर सुनकर उनके शुभचिमताको ने बधाई दी है

Tags :

जरूरी खबरें