Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर बैठक में दिए निर्देश

Aditi News Team

Thu, Nov 11, 2021

गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने स्थानीय बीटीआई स्कूल का निरीक्षण कर कक्षाओं में छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई की जानकारी ली । उन्होंने छात्र छात्राओं की उपस्थिति एवं साफ सफाई पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजोरिया द्वारा तैयार की गई प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया एवं श्री राजौरिया के कार्यो की सराहा। श्रीमती विल्सन ने बीटीआई के सभागार में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में आयोजित बैठक में जरूरी निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीआरसी डी के पटैल, बीएसी संदीप स्थापक सहित अन्य मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें