Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये की जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये की जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया के मार्ग दर्शन में थाना माढोताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को 300 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी माढोताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि दिनंाक 13-4-24 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि भोला नगर में एक युवक बेगनी रंग फुल टीशर्ट एवं नीले रंग का जींस पहने अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखे खडा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक अपने पास 2 बोरी रखे खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी भोलानगर माढ़ोताल बताया, जो बोरियों में 300 पाव देशी शराब के रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक महेन्द्र प्रताप , आरक्षक सुजीत, जयकिशन , निकेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें