Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त लंबे समय से फरार गैरम्यादी एवं गिरफ्तारी 287 वारंटी पकडे़ गये तथा 94 जमानती वारंट किए गए तामील

Aditi News Team

Thu, Feb 22, 2024
अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कराई कॉम्बिंग गस्त लंबे समय से फरार गैरम्यादी एवं गिरफ्तारी 287 वारंटी पकडे़ गये तथा 94 जमानती वारंट किए गए तामील   आज दिनॉक 22-2-2024 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सोनाली दुबे तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।   कॉम्बिग गस्त में वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2 से 3 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।   टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि प्रकरणों में फरार चल रहे 102 गैर म्यादी एवं 185 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 94 जमानती वारंट तामील किए गए।   उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.) द्वारा कॉम्बिंग गस्त की स्वयं मॉनीटरिंग की गयी। कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 87 टीमें लगी थी, 18 राजपत्रित अधिकारी एवं 36 थाना प्रभारियों सहित लगभग 450 का बल लगा था।

Tags :

जरूरी खबरें