Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: नरसिंहपुर, जाँच के दौरान 50 लाख रुपये ज़ब्त

Aditi News Team

Wed, Nov 15, 2023
नरसिंहपुर जाँच के दौरान 50 लाख रुपये ज़ब्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119— नरसिंहपुर के अंतर्गत एन.एच. 44 राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम रोंसरा के समीप थाना स्टेशन गंज की टीम ने बुधवार को दो बाईकों को रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान पहली बाईक में सवार श्री अरविंद पिता स्व. हरिशंकर विश्वे उम्र 54 वर्ष निवासी महादेव वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर से नगद 30,00,000/- (तीस लाख रुपये) जप्त किये गये है एवं दूसरी बाईक में सवार रीतेश ठाकुर पिता स्व. देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी महेंद्र वार्ड करेली जिला नरसिंहपुर से नगद 20,00,000/- (बीस लाख रूपये) जप्त किये गए हैं। कुल नगद राशि 50,00,000/- (पचास लाख रुपये मूल्य रु के 9200 नोट तथा 200 के 2000 नोट) थाना स्टेशन गंज टीम द्वारा एफ०एस०टी०-02 टीम को पंचनामा तैयार कर सुपुर्द की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें