Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर, अवैध शराब जब्त ,अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Oct 14, 2023

अवैध शराब जब्त

अवैध मदिरा के 4 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर 14 अक्टूबर 2023. विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

      अभियान के तहत 13 अक्टूबर को जिले में 12 स्थानों पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.16 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 6580 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।

       विधानसभा गोटेगांव के अंतर्गत 4 स्थानों से 1800 रुपये की कुल 4 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

       विधानसभा नरसिंहपुर के अंतर्गत करेली विकासखंड में 4 स्थानों से 4080 रुपये की कुल 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

       विधानसभा गाडरवारा के अंतर्गत 2 स्थानों से 750 रुपये की कुल 5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें