Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर,सतधारा एसएसटी चैक पर पोस्ट पर 6 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त,उड़नदस्ता दल ने की कार्रवाई

Aditi News Team

Sun, Apr 7, 2024
सतधारा एसएसटी चैक पर पोस्ट पर 6 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त,उड़नदस्ता दल ने की कार्रवाई नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में एसएसटी चैक पोस्ट बनाये गये हैं, जिसमें गठित टीमों द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी की जा रही है। इसी क्रम में जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत सतधारा में बनाये गये एसएसटी चैक पोस्ट पर वाहनों की चैकिंग के दौरान शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 2064 में श्री अमन जैन डोभी से 6 लाख 40 हजार रुपये नकद राशि जब्त की। जांच के दौरान उनके पास कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं मिलने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री परसराम ठाकुर, एसएसटी प्रभारी श्री शिवेन्द्र शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें