Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: करेली कठल‌ पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी का मामला सामने आया उपभोक्ता ने करेली थाने में की शिकायत 

Aditi News Team

Tue, Jun 3, 2025
करेली कठल‌ पेट्रोल पंप में धोखाधड़ी का मामला सामने आया उपभोक्ता ने करेली थाने में की शिकायत https://youtu.be/DczTX1wOozw?si=-EpNgH-q-fINgAxM करेली- अंकित दुबे द्वारा करेली थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि कठल पेट्रोल पंप इंडियन आयल करेली बस्ती के व्दारा मुझ उपभोक्ता के साथ साथ अन्य उपभोक्ता को कम पेट्रोल का नाप करते हुये धोखाधड़ी की है। अंकित ने बताया कि दिनांक 2 जून 2025 दिन सोमवार को करीब 6-45 बजे के आसपास कठल पेट्रोल पंप से 220/- का पेट्रोल डलवाया गया था। पेट्रोल कम डाले जाने की आशंका होने पर जब कर्मचारी से शिकायत की तो पहले तो कर्मचारी मानने से इंकार करने लगा तभी सासबहू निवासी रूपेश जाटव व्दारा भी कम पेट्रोल डाले जाने की शिकायत की तो मैनेजर एवं कर्मचारी व्दारा रूपेश जाटव को भद्दी भद्दी गाली गलोच की गई एवं उसे भी धमकाया गया बाद में जब लीटर मापक व्दारा मेरी गाड़ी जिसमें 220/- का लगभग 2 लीटर से ज्यादा पेट्रोल डलवाया गया था नापने पर 1 लीटर से भी कम निकला। न जाने कठल पेट्रोल पंप व्दारा ऐसी गलती कितने समय से कितने उपभोक्ताओं के साथ की जा रही है। अंकित ने थाना प्रभारी करेली से शिकायत पर गंभीरता पूर्ण कार्यवाही करते हुये कठल पेट्रोल पंप करेली बस्ती के संचालक/कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करते हुये मामला दर्ज करने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें