Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

: चीचली पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Nov 1, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना चीचली पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार। घटना संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 29/10/2023 को थाना चीचली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुजानपुर सेहरा हार में बद्री ठाकुर पिता बच्चू ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुजानपुर थाना चीचली। खेत में बने कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों पर मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा मौके की कार्यवाही की गयी। मृतक के शव का पी.एम. कराया गया जांच कार्यवाही की गयी। संपूर्ण जांच में पाया गया कि दिनांक 29/10/2023 के 15 से 16.00 बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने बद्री ठाकुर पिता बच्चू ठाकुर उम्र 40 वर्ष के निवास स्थान पर बनी कच्ची झोपड़ी में मृतक के दाहिने कान मे धारदार हथियार से बार कर हत्या कारित कर दिया है। दिनांक 30/10/2023 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/2023 धारा 302 भादवि. का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अंधी हत्या के आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम :- अंधी हत्या के प्रकरण में आरोपी अज्ञात होने पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु अलग-अलग स्तर पर टीम गठित कर आरोपी तलाश के प्रयास हेतु निर्देश दिये गये। गठित की गयी टीम द्वारा मृतक के परिजन एवं मृतक के ग्राम सुजानपुर में आरोपी के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गयी। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि घटना दिनांक के समय पर किसी बाहरी व्यक्ति का कोई आवागमन नहीं देखा गया एवं घर पर पत्नी और 15 वर्षीय पुत्र गोविंद ठाकुर घटना समय पर मौजूद थे पूर्व से पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था जानकारी एवं साक्ष्य के आधार पर मृतक की पुत्र गोविंद से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर घटना को देखना स्वीकार किया डर जाने के कारण घटना की सच्चाई छुपाना बताया उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मां ने पिताजी को कुल्हाड़ी से कान पर बार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बाद मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कारित करना स्वीकार किया। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई एवं आरोपी से घटना के समय पहने कपड़े जप्ती किये गये। घटना का कारणः- विवेचना से जानकारी प्राप्त हुयी कि मृतक शराब पीने का आदी था एवं आए दिन शराब पीकर आरोपियां के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करता था घटना दिनांक पर भी वह पीकर आया और पैसे के लेनदेन की बात पर से लड़ाई झगड़ा करने लगा जिससे तंग आकर आरोपियां ने यह कदम उठाना स्वीकार किया गया है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका :- अंधी हत्या के प्रकरण में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, अनुविभागीय अधिकारी, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा, विक्रम रजक, थाना प्रभारी चीचली उपनिरीक्षक रोहित पटैल, उप निरी. बबीता पहाड़े उनि मनीषा लिल्हारे, आर.सोबरन ठाकुर, आदर्श पाठक, राजेश गुप्ता, महिला आरक्षक साध्ना, महिला आरक्षक राजकुमारी साईबर सेल से आर. अभिषेक की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें