Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: सागर जीआरपी ने हीराकुंड एक्सप्रेस से 13 किलो गांजा पकड़ा,

Aditi News Team

Tue, Nov 16, 2021

सागर जीआरपी ने हीराकुंड एक्सप्रेस से 13 किलो गांजा पकड़ा है। गांजा लेकर जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी जबलपुर से गांजा लेकर सागर की ओर आ रहा था। सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा ने ट्रेन और स्टेशनों पर सुरक्षा व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। जिसके चलते जीआरपी ट्रेन और स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान जीआरपी सागर को मुखबिर से सूचना मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस में एक व्यक्ति बैग में गांजा लिए है। खबर मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी पीके अहिरवार टीम के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। उन्होंने ट्रेन नंबर 08503 हीराकुंड एक्सप्रेस में चेकिंग लगाई। तभी ट्रेन से बैग लिए संदिग्ध उतरा। जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।

बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अलग-अलग पॉलीथिन के पैकेट में 13 किलो गीला गांजा बरामद हुआ। जिसे जब्त किया गया। वहीं आरोपी शेख आसिफ उर्फ सोनू पुत्र शेख बाबू (38) निवासी पानी की टंकी के पास रामपुर सेठी नगर जबलपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय से जीआरपी रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से गांजा कहां से लेकर आया और कहां बेचने जा रहा था इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें