Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: शाजापुर,20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त

Aditi News Team

Sat, Oct 16, 2021

शाजापुर ।जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाजापुर कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आज मोहन बड़ोदिया थाना बल व आबकारी शाजापुर  के द्वारा टिकरिया कंजर डेरे पर संयुक्त दबिश गई व 3500 किलोग्राम गुड व महुआ लहान मौके पर नष्ट किया व लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क व 34(1) च के तहत कूल 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी श्री सौरभ शर्मा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक खत्री, आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, अमित शर्मा एवं सैनिक बाबूलाल गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें