Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: जबलपुर, विगत 6 दिनों में बिना परमिट/अवैध रूप से संचालित 128 आटो/आपे जप्त

Aditi News Team

Fri, Nov 25, 2022
विगत 6 दिनों में बिना परमिट/अवैध रूप से संचालित 128 आटो/आपे जप्त माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस द्वारा बिना परमिट/अवैध रूप से संचालित आटो/आपे के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाकर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जबलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 24/11/2022 को 374 ऑटो/आपे को रोककर चैक किया गया है, 38 बिना परमिट/अवैध रूप से संचालित आटो/आपे के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गयी है। उल्लेखनीय है कि दिनॉक 19-11-22 से दिनॉक 23-11-22 तक 90 बिना परमिट आटो/आपे को जप्त करते हुये चालानी कार्यवाही कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें