Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छिंदवाड़ा जिले की हर्रई नगर परिषद कार्यालय में सब-इंजीनियर सतीष डेहरिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
लोकायुक्त जबलपुर ने छिंदवाड़ा जिले की हर्रई नगर परिषद कार्यालय में सब-इंजीनियर सतीष डेहरिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।सब-इंजीनियर द्वारा ठेकेदार से बिल का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि अभिषेक पिता उमाशंकर साहू उम्र 36 वर्ष ने साधना हार्डवेयर की ओर से नगर परिषद हर्रई में करीब 8 माह पहले टचिंग ग्राउंड (कचरा संग्रहण) गेट का निर्माण किया था। जिसके 37 हजार रुपए के बिल का भुगतान करने के लिए सब-इंजीनियर सतीष डेहरिया द्वारा 17 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। सब-इंजीनियर सतीष डेहरिया द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ठेकेदार अभिषेक साहू ने जबलपुर पहुंचकर एसपी संजय साहू से की।इसके बाद आज 11 जनवरी को शिकायतकर्ता अभिषेक हर्रई नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। जहां पर सब-इंजीनियर सतीष डेहरिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही सतीष डेहरिया ने 15 हजार रुपए लेकर अपने पास रखे तभी लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, भूपेंद्र कुमार दीवान सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दबिश देकर सब इंजीनियर सतीष डेहरिया को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Tags :

जरूरी खबरें