Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: मंदिर से चांदी का छत्र चुराने वाले आरोपी को इंदौर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर छत्र किया बरामद

Aditi News Team

Sun, Mar 27, 2022
इन्दौर।पुलिस थाना बाणगंगा इन्दौर पर दिनांक 25.03.2021 को फरियादी शारदा ने रिपोर्ट किया, कि फरियादिया प्रयास मेडिकल स्टोर के सामने स्थित दुर्गा माता मंदिर की पूजा-पाठ व अन्य व्यवस्था संभालती है। दिनांक 23.03.2022 एवं 24.03.2022 की मध्यरात्री में कोई अज्ञात चोर मंदिर में माताजी के उपर लगा हुआ चांदी का छत्र वजन करीबन 1.5 किलोग्राम का चुरा कर ले गया। तत्काल पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं अपुआ श्री मनीष कपूरिया को अवगत कराया गया। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी बाणगंगा इन्दौर निरीक्षक राजेन्द्र सोनी द्वाराटीम गठित कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मेंमे लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे के फुटैज चैक किये। फुटैज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश कर आरोपी विशाल वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसने चांदी का छत्र चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुये वातावरण में धार्मिक तनाव फैलने से पूर्व ही आरोपी से चांदी का छत्र वजन करीबन 1.5 किग्रा कीमती 5,00,000 रुपये का बरामद किया। इसकार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी एवं उनि आलोक मिठास, योगेश गरासिया, महेश चौहान, सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्र.आर. शैलेन्द्र मीणा, राजीव यादव, दिनेश जाटव, आरक्षक राजकुमार चौबे, रविन्द्र रघुवंशी, प्रदीप शर्मा, हीरामणि मिश्रा, मालाराम सिकरवार, लालसाहब, प्रदीप राजावत का सराहनीय योगदान रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें