Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और बदमाश मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब के विरूद्ध जारी किया वारंट

Aditi News Team

Thu, Dec 15, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और बदमाश मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब के विरूद्ध जारी किया वारंट   थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा शातिर बदमाश मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब जिसके विरूद्ध 6 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में जहरीली शराब के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में की गयी विधिवत गिरफ्तारी   थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब पिता मुख्तार कुरैशी उम्र 35 वर्ष निवासी कसाई मण्डी मदार टेकरी थाना हनुमानताल का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 2008 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध 6 गम्भीर अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब आदतों मंे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।   आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश मोह. सुरकाब उर्फ सोहराब जो जहरीजली शराब के प्रकरण में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में केन्द्रीय जेल जबलपुर में गिरफ्तारी की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें