Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिहपुर, ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध नरसिहपुर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, बिना परमिट भार छमता से 22 टन अधिक भरे ओवरलोड ट्रक का माननीय न्यायालय द्वारा ₹64000 का अर्थदंड कराने में सफलता

Aditi News Team

Tue, May 9, 2023
ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध नरसिहपुर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, बिना परमिट भार छमता से 22 टन अधिक भरे ओवरलोड ट्रक का माननीय न्यायालय द्वारा ₹64000 का अर्थदंड कराने में सफलता। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा जिसमें 52 टन मार्बल की टाइल्स भरी हुई थी जो अपनी भार छमता से 22 टन अधिक थी। जिसे विधिवत जप्ती एवं पंचनामा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹64000 के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।  उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, शुभम गर्ग, राजेश एवं पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें