Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: नरसिंहपुर, 1475 किलोग्राम महुआ लाहन व 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज एवं करेली में 335 किलोग्राम महुआ लाहन व 22 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Fri, Aug 25, 2023
1475 किलोग्राम महुआ लाहन व 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज,  नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को वृत्त नरसिंहपुर के रोंसरा में दबिश दी गई। इस दौरान 1475 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) और 24 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 1 लाख 49 हजार 900 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। मौके पर 2 गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। जब्त महुआ लाहन के सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।

335 किलोग्राम महुआ लाहन व 22 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

नरसिंहपुर ।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त करेली के हनुमान वार्ड, कुचबंदिया मोहल्ला एवं ग्राम जोहरिया में दबिश दी गई। इस दौरान 335 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) और 22 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 35 हजार 700 रुपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। जब्त महुआ लाहन के सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें