Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: नरसिंहपुर, पुलिस ने रातभर गश्त कर 14 स्थायी वारंटी एवं 48 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा, 19 निगरानी वदमाश एवं नकबजनी के प्रकरण में 12 जेल से रिहा हुये अपराधियों को किया चैक, दो आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान, पुलिस ने रातभर गश्त कर 14 स्थायी वारंटी एवं 48 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा, 19 निगरानी वदमाश एवं नकबजनी के प्रकरण में 12 जेल से रिहा हुये अपराधियों को किया चैक, दो आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार। जिले अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विगत रात्रि में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के थाना और चौकी की पुलिस टीमों द्वारा फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, गुंडे, बदमाश आदि की चेकिंग की गयी। नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार इनामी स्थायी वारंटियों की घरपकड :- नाईट कॉम्बिंग गश्त चेकिंग में 14 स्थाई वारंटी, 48 गिरफ्तार वारंटी तामील किए जाकर वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय पेश में किया जाएगा। दो आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार :- जिले में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस चैकिंग के दौरान थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा आरोपी यशवंत पिता श्रीराम कहार 32 साल नि0 गोटेगांव को एक लोहे का बका लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया इसी प्रकार थाना कोतवाली पुलिस को आरोपी दानिश पिता हाजित अली खान नि0 आजाद वार्ड नरसिंहपुर अपने कब्जे में एक लोहे का बका लेकर घूमते मिला जिसे गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। पूर्व से नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त की जा रही उनकी निरंतर चैकिंग :- उल्लेखनीय है कि नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम विगत दिवस नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 जेल रिहा हुये पूर्व के नकबजनी के अपराधियों को चेक किया गया है। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बैंक, एटीएम, होटल, ढाबा, धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों की चेकिंग की गयी। *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 45 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 19 निगरानी वदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक।

Tags :

जरूरी खबरें