Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: नरसिंहपुर पुलिस का अभियान, दो ओवरलोड एवं 04 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को न्यायालय से कुल 01 लाख 53 हजार अर्थदण्ड कराने में सफलता

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
  ओवरलोड एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान, दो ओवरलोड एवं 04 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को न्यायालय से कुल 01 लाख 53 हजार अर्थदण्ड कराने में सफलता। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नरसिंहपुर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक क्रमांक एमपी 17 एच एच 2083 जिसमें 15 टन अधिक शक्कर भरी पायी जाने पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया था जिस पर 50 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है तथा एमपी 09 एचएच 9831 जिसमें 20 टन लोहा अधिक भरा पाया जाने से न्यायालय पेश किया गया था जिस पर 62 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । इसी प्रकार एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 20 बी ए 8209 के चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया था जिसे न्यायालय से 11 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियान के तहत वाहन चैकिंग के दौरान 04 मोटर साइकल चालकों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जिन्हे न्यायालय द्वारा 10,000-10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक 498 लक्ष्मण सिंह जाट आरक्षक 47 सत्येंद्र राजपूत सैनिक दिल्लिपत एवं चालक पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें