Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान ‘‘अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बडी कार्यवाही। अवैध शराब के व्यापार में लिप्त 01 आरोपिया गिरफ्तार, 210 पाव देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब के 90 पाव कुल 300 पाव अवैध शराब जप्त।

Aditi News Team

Mon, Mar 6, 2023
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान ‘‘अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बडी कार्यवाही। अवैध शराब के व्यापार में लिप्त 01 आरोपिया गिरफ्तार, 210 पाव देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब के 90 पाव कुल 300 पाव अवैध शराब जप्त। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जाकर कार्यवाहियां की जा रही है। इस हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एकत्रित की जाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त असमाजिक तत्वों की धरपकड की जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। *बडी मात्रा में अवैध शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार :-* उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा जिले में अवैध शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु ‘‘अवैध शराब पर प्रहार’’ अभियान चलाया जाकर लगातार धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि कुचबंदिया मोहल्ला नरसिंहपुर में अवैध शराब का व्यापर किया जा रहा है। उक्त व्यापार में एक महिला लिप्त है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की गयी जिस पर संतोबाई ठाकुर को गिरफ्त में लिया जाकर उससे पूछताछ की गयी जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में देशी प्लेन शराब के 210 पाव एवं एसओएम कंपनी की जीनियम विस्की के 90 पाव कुल 300 पाव अवैध शराब जप्त करनें में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपिया के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 150/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। *थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका :-* थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध शराब के व्यापार की सूचना पर तत्काल कार्यवाही अरोपिया की गिरफ्तार एवं अवैध शराब जप्त करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उनि दिव्या सनोडिया, उनि मनीष मरावी, म.आर. ज्ञानेश्वरी, महिला आरक्षक निधि परिहार, म.आर. दीपिका, महिला आरक्षक लता, आरक्षक अनिल दाहिया, आरक्षक प्रहलाद, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक अमित यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें