Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव की सक्रियता के चलते पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, Nov 25, 2021

नरसिंहपुरनरसिंहपुर जिले में जब से पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने जिले की कमान संभाली है तभी से लेकर आज तक लगातार वे हर छोटे-बड़े क्राइम को गंभीरता से लेते हैं और उन क्राइम करने वालों को कतई नहीं छोड़ते हैं, और तब तक चैन की सांस नहीं लेते हैं जब तक वे उस आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे ना भेज दे। यह एक जिले के लिए गौरव की बात है कि नरसिहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव अपनी सक्रियता व कर्मठता एवं ईमानदारी के चलते एक जांबाज पुलिस ऑफिसर के रूप में जाने जा रहे हैं। जिसके चलते आज जिले में क्राइम का ग्राफ भी कम हो रहा है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को लेकर दहशत का माहौल बरकरार है । वहीं दूसरी तरफ थाना स्टेशन गंज के नवागत थाना प्रभारी ने जिस मुस्तैदी के साथ 24 घंटे के अंदर ललित श्रीवास्तव का अपहरण करने वाले सटोरिया एवं उसके गुर्गों को गिरफ्तार किया है उससे पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव का सीना शान से चौड़ा हो गया है ।

Tags :

जरूरी खबरें