Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

: नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय 'समत्व भवन' में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क परियोजना (आरसीपीएलडब्ल्यूईए) अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में वर्ष 2022 में पांच नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिस हॉकफोर्स को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे उपलब्धि बताया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि वर्ष 1990 से नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों की गति भी बढ़ी है। तेजी से पुल-पुलिया बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि बालाघाट क्षेत्र में छह मोबाइल टावर्स लग गए हैं। समन्वय पूर्वक कार्य किए जा रहे। वन विभाग भी पूरा सहयोग दे रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें