Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: जबलपुर,सट्टा लिखते 2 सटोरिये रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 16 हजार 50 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Sat, Jan 14, 2023
*सट्टा लिखते 2 सटोरिये रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 16 हजार 50 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त*   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं ंअति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना सिहोरा की टीम द्वारा 2 सटोरियो को सट्टा लिखते हुयेे रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे ने बताया कि दिनांक 14-1-23 की शाम क्राईम ब्रांच की सूचना पर क्राई ब्रांच एवं थाना स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से नया बस स्टैण्ड हनुमानमंदिर के पास दबिश देते हुये कंकाली मोहल्ला सिहोरा निवासी जालिम उर्फ मंगल डुमार उम्र 30 वर्ष एवं अंकुश चौहान उम्र 20 वर्ष को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया, जालिम के कब्जे से नगद 7 हजार 40 रूपये एवं 1 मोबाईल तथा सट्टा पट्टी एवं अंकुश के कब्जे से नगद 9 हजार 10 रूपये, 1 मोबाईल तथा सट्टा पट्टी जप्त करते हुये दोनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत प्रथक प्रथक कार्यवाही की गयी है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, हर्ष वर्धन शर्मा, आरक्षक रंजीत यादव तथा थाना सिहोरा के सउनि लाल सिंह, आरक्षक नरेश गुप्ता, संतोष भालेकर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें