Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: जबलपुर,थाना तिलवारा अन्तर्गत हुई अंधी हत्या के घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Feb 21, 2023
थाना तिलवारा अन्तर्गत हुई अंधी हत्या के घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी तिलवारा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया आदेशित https://youtu.be/0cqTUmQ3ONw दिनांक 20-2-23 को अर्णव विहार कालोनी तिलवारा के सामने खाली पड़े मैदान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था जिसके चेहरे एवं सिर के पीछे धारदार ठोस वस्तु की चोट थी। घटित हुयी घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री शशांक (भा.पु.से.) एवं एफएसएल डाक्टर नीता जैन मौके पर पहुॅचे । अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास गये जिस पर मृतक की पहचान नीरज लोधी पिता रामसिंह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी चौकीताल थाना भेड़ाघाट के रूप में हुयी, घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव के पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के द्वारा किसी ठोस एवं धारदार वस्तु से चेहरे एवं सिर के पीछे चोट पहुॅचाकर हत्या करना पाये जाने पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आज दिनॉक 21-2-23 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) स्वयं घटना स्थल पहुंचे एवं घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी तिलवारा श्री लक्ष्मण सिंह झारिया को अज्ञात आरोपी की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देर्शित करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें