Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: जबलपुर,तेज अवाज वाली और 28 बुलेट मोटर साइकिल के निकलवाये गये साइलेंसर तथा चालानी कार्यवाही करते हुए 28 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क

Aditi News Team

Sun, Apr 30, 2023
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी के निर्देश पर तेज अवाज वाली और 28 बुलेट मोटर साइकिल के निकलवाये गये साइलेंसर तथा चालानी कार्यवाही करते हुए 28 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क मॉडीफाई जीप को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रकरण प्रस्तुत, मान्नीय न्यायालय द्वारा 11 हजार 500 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) को लगातार बुलट मोटर सायकिल सवारों के द्वारा तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई सायलेंस लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाये जाने की शिकायत मिल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई सायलेंस लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाने वाले बुलट मोटर सायकिल चालकों एवं एैसे आटो मोबाईल दुकान संचालक जिनके द्वारा तेज आवाज वाले मॉडीफाई सायलेंसर बेचे जाते हैं, के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों एंव राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में दिनॉक 29-4-2023 को थाना क्षेत्रों मेंें चैकिंग प्वाईंट लगाये जाकर तेज आवाज वाली 28 बुलेट मोटर साइकिल के मॉडीफाई साइलेंसर निकलवाये गये तथा चालानी कार्यवाही करते हुए 28 हजार रूपये समन शुल्क वसूला गया । वहीं मॉडीफाई जीप को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया गया, मान्नीय न्यायालय द्वारा 11 हजार 500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व मॉडीफाई सायलेंसर बेचने वाले 3 दुकान संचालकों एवं चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर 55 बुलट मोटर सायकिल जिनमें तेज आवाज वाले सायलेंसर लगे हुये थे को निकलवाते हुये चालानी कार्यवाही की गयी है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें