Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: जबलपुर,कूट रचित दस्तावेज तैयार कर षणयंत्र पूर्वक सम्पत्ति हड़प कर धोखाधड़ी करने वाला 5 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी पकड़ा गया

Aditi News Team

Tue, Dec 13, 2022
कूट रचित दस्तावेज तैयार कर षणयंत्र पूर्वक सम्पत्ति हड़प कर धोखाधड़ी करने वाला 5 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी पकड़ा गया थाना ओमती में अपराध क्रमांक 345/22 धारा 386, 389, 420, 467, 468, 471, 452, 506, 120बी, 308, 341 भादवि एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दिनॉक 12-7-22 को अरशद खान उम्र 45 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती की रिपोर्ट पर कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में आरोपीगणों द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर शणयंत्र पूर्वक सम्पत्ति हडप कर धोखाधड़ी की गयी थी। प्रकरण में आरोपी निसार खान पिता अब्दुल जब्बार मास्टर निवासी नया मोहल्ला ओमती का घटना दिनॉक से ही फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु समय समय पर सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी, पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा करते हुये सरगर्मी से तलाश कर पतासाजी करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर दौरान पतासाजी के आज दिनॉक 12-12-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार ईनामी आरोपी निसार खान अपने घर नया मोहल्ला आया हुआ है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो पकडा जायेगा। सूचना पर दबिश देते हुये निसार खान को पकडा गया। फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में थाना ओमती के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, आरक्षक ओमनाथ, कृष्णवल्लभ नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें