Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: जबलपुर,आज रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान 467 वारंटी तथा मामले में फरार 03 आरोपी पकड़े गये

Aditi News Team

Thu, Mar 23, 2023
आज रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान 467 वारंटी तथा मामले में फरार 03 आरोपी पकड़े गये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु आज दिनॉक 23-03-23 की रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर/ यातायात) श्री प्रदीप सेन्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।   कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3 से 4 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।   टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान 99 गैर म्यादी एवं 226 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 142 जमानती वारंट तामील किए गए, वहीं गश्त के दौरान मामलों में फरार 03 आरोपियों को पकड़ा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें