Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा इंदिरा कंपलेक्स के पास युवक का हुआ मोबाइल चोरी,शहर के बीच बाजार से जेब से मोबाइल झपट कर भागा मोबाइल चोर, पुलिस में की लिखित शिकायत

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
गाडरवारा इंदिरा कंपलेक्स के पास युवक का हुआ मोबाइल चोरी,शहर के बीच बाजार से जेब से मोबाइल झपट कर भागा मोबाइल चोर, पुलिस में की लिखित शिकायत गाडरवारा । सांईखेड़ा निवासी कमलेश अवधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 25 , जुलाई 2023 रात 9:00 बजे के लगभग मैने बात करने के बाद अपना मोबाइल वीवो y12कि शर्ट के सामने के जेब में रख कर 10 कदम चलने के बाद जैसे ही इंदिरा कंपलेक्स के सामने से निकल रहा था, इस बीच एक 22 से 25 साल का युवक काला पेंट सफेद शर्ट पहने हुए पीछे से आया और जेब से मोबाइल झपट कर इंदिरा कंपलेक्स की खाली दुकानों के बीच से निकलकर खिरका मंदिर वाली रोड से आगे भाग गया उसका मैंने पीछा भी किया और उसका एक साथी था उसने मेरे को गुमराह करते हुए कहा गाड़ी पर बैठो मैं पकड़ा देता हूं और गाड़ी पर बैठा कर यहां वहां घुमाता रहा और वह बीच रास्ते में छोड़ कर बोला अब वह तो भाग गया नहीं मिलेगा मेरे को ऐसा लगा कि यह व्यक्ति भी उसी के साथ मिला हुआ है मैंने पूछा कि तुम भी मिले हो तो उसने कहा नहीं और वह भी भाग गया इसके उपरांत मैंने इसकी सूचना पुलिस थाना गाडरवारा में लिखित तौर पर दी जिसकी मेरे पास पावती भी है वहां पर एसआई ने कहा कि आपका मोबाइल दो-तीन दिन में खोज लेंगे एवं उसी वार्ड के लोगों ने बताया कि यहां पर आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं युवा नशा कर रहे हैं और पैसे के लिए ऐसी हरकत कर रहे हैं कुछ दिन पूर्व एक तेल का पीपा भी दुकान से उठाकर एक युवक ले गया था ऐसी घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाए, आए दिन गाडरवारा में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे लोग दहशत में हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें