Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: खरगोन जिले में बस रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरने से लगभग 22 लोगों की हुई मौत कई घायल

Aditi News Team

Tue, May 9, 2023
https://youtu.be/mmKnt2J-8Pk खरगोन हादसे पर मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बस रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरने से हुआ बडा हादसा, जिसमें 22 लोगों के जान चली गई यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है । बताया जा रहा है कि खरगोन में एक बस नदी में जा गिरी जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है, जिला प्रशासन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। खरगोन जिले के डोंगरगांव में मंगलवार सुबह 5.30 साढ़े बजे का है, जब यह हादसा हुआ, यात्रियों से भरी बस एक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए,वहीं, स्थानीय लोगो की व ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खरगोन सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए सहायता राशि की घोषणा की है।मप्र. सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है।वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, मामूली घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के दिए निर्देश भी दिए हैं। घटना में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि इस घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। पुल की रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में बस गिरी है 15 लोगों की मौत हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें