Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: इंदौर में मनरेगा के तहत 31 करोड़ का मिला फर्जी चेक, पुलिस ने की तीन गिरफ्तारी

Aditi News Team

Mon, Dec 27, 2021

इंदौर शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बीते दिनों प्रदेश सरकार द्वारा कमिश्नरी लागू कर दी गई है।कमिश्नरी लागू होते ही अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अलग-अलग कवायद कर रही है। वहीं इंदौर में धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. जिन पर पुलिस लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रही है।ऐसे ही है धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

31 करोड़ के फर्जी चेक का मामला
दरअसल शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों मनरेगा के 31 करोड़ के चेक भुनाने का एक मामला सामने आया था।फर्जी चेक के मामले में तुकोगंज पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। वहीं फर्जी चेक मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही थी।अब तुकोगंज पुलिस को सफलता हाथ लगी है और पुलिस ने फर्जी चेक मामले में एक आरोपी श्याम पटेल को गिरफ्तार किया।आरोपी श्याम पटेल पर मनरेगा योजना में भुगतान के लिए 31 करोड़ के अवैध चेक लाने का मामला दर्ज है.।इस गैंग के पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के बयान पर इसकी गिरफ्तारी हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें