Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 150 देशी शराब कीमती 10 हजार रुपए की एवं एक्सिस वाहन जप्त

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 150 देशी शराब कीमती 10 हजार रुपए की एवं एक्सिस वाहन जप्त थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक चंद्रकांत झा ने बताया कि आज दिनॉक 16-3-23 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा ऋषभ शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी भारत सेवक समाज स्कूल थाना घमापुर को एक्सिस वाहन की डिक्की में 150 पाव देशी शराब कीमती लगभग 10 हजार रूपये की भरकर ले जाते हुये श्री मेडिकल स्टोर के सामने रगे हाथ पकडा गया, आरोपी के कब्जे से 150 देशी शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, बालगोविंद शर्मा, प्रभात परिहार , आरक्षक जय प्रकाश तिवारी, थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक राकेश , आरक्षक सुनील, अखिलेश, देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें