Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: नरसिंहपुर,कबड्डी जैसे परम्परागत खेलों को बढ़ावा देना सराहनीय- मंत्री राजपूत

Aditi News Team

Sun, Jan 24, 2021

नरसिंहपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 जनवरी तक स्टेडियम ग्राउंड गोटेगांव में किया गया। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संभागीय एवं राष्ट्रीय प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये। श्री राजपूत एवं विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। श्री राजपूत ने विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं अन्य सहयोगी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
   प्रतियोगिता का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव के तत्वावधान में भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के साथ स्थानीय प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की ख्याति प्राप्त 26 कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्रीय एवं जिले की 32 टीमें शामिल हुई।
   समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट की तुलना में कबड्डी जैसे खेल लुप्तप्राय होते जा रहे हैं। कबड्डी जैसे परम्परागत खेलों को बढ़ावा देना सराहनीय है। गोटेगांव जैसे कस्बे में कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन में विधायक श्री जालम सिंह पटैल के परिवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोटेगांव में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन की परम्परा आगे भी जारी रहेगी। प्रतियोगिता में बेहद रोमांचक मुकाबले में भी दर्शकों का अनुशासन एवं शालीनता रखना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर के खिलाड़ियों के कौशल ने दर्शकों का मन मोह लिया। यहां बहुत ही रोमांचक मुकाबले हुये। मंत्री श्री राजपूत ने प्रतियोगिता में न केवल विजेताओं को बल्कि भाग लेने वाले हरेक खिलाड़ी को शुभकामनायें दी और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुछ टीमों ने मैच भले ही हारे पर अपने खेल से दर्शकों के दिल को जीत लिया।
पराक्रम दिवस पर मंत्री श्री राजपूत ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
   गोटेगांव के स्टेडियम ग्राउंड में 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मणिपुर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
   इस मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत मणिपुर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने मणिपुर की लोक कलाओं, लोक संगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

Tags :

जरूरी खबरें