Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों के लिए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड गोटेगांव में दुकानविहीन 12 ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान के आवंटन के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न की जायेगी। विकासखंड गोटेगांव में 12 दुकानविहीन ग्राम पंचायतों मुआर, सिरकोना, देवरीकला, अकोला, पिपरिया मुशरान, रहली, गर्रा, बेलखेड़ी- मुआर, बगासपुर, श्रीनगर, कुम्हड़ाखेड़ा व बेलखेड़ी नर्मदा में नवीन उचित मूल्य दुकान आवंटित की जाना है। इस संबंध में पोर्टल https://rationmitra.nic.in पर शेष रही दुकानविहीन पंचायतों/ विक्रेताविहीन दुकानों/ 800 से अधिक कार्ड वाली ग्राम पंचायतों के लिए पात्र संस्थायें 5 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव द्वारा की जायेगी। यह जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोटेगांव ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें